हरे कृष्ण
अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ रीवा के तत्वाधान में रीवा के प्रताप हेरिटेज गार्डन, नेहरू नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन 16 अगस्त सायं 4 बजे से किया जा रहा है। विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी इस्कॉन संस्था द्वारा किया जाने वाला यह भव्य कार्यक्रम नगर में आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस्कॉन संस्था की स्थापना ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी जगतगुरु श्रील प्रभुपाद द्वार सन 1966 में की गई थी तब से अब तक यह संस्था सनातन धर्म के प्रचार में पूरे विश्व में कृष्णभावनामृत के माध्यम से सामाजिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के विकाश में संलग्न है। जन्माष्टमी के इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान कृष्ण का वृन्दावन की तर्ज पर किया जाने वाला भव्य अभिषेक होगा, साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन कीर्तन एवं महाप्रसाद का वितरण होगा। यह कार्यक्रम श्रीमान प्राणेश्वर प्रभु, रीजनल सेक्रेट्री म. प्र.,एवं श्रीमान दामोदर सखा प्रभु प्रभारी इस्कॉन रीवा के सानिध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम में शहर के लगभग 5000 गणमान्य व्यक्तियों के सम्मिलित होने की संभावना है। साथ ही अगले दिन, 17 अगस्त को नंदोत्सव एवं प्रभुपाद व्यास पूजा के उपलक्ष्य में सभी नगर वासियों के लिए भंडारे का आयोजन इस्कॉन रीवा केंद्र नीम चौराहे में होगा।
सदैव कृष्ण सेवा हेतु
इस्कॉन रीवा