
जय हींगलाज माता की
रायपुर :- श्री कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव का दिन पूरे विश्व भर में संनातन धर्म के लोगों के द्वारा श्रद्धा भक्ति एवं हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया जगह-जगह गई दही हांडी मटकी और प्रतियोगिता आयोजित की गई बालकृष्ण का स्वरूप बनाया गया झांकियां निकाली गई शोभा यात्रा निकाली गई देश भर में भी भजन वह गीत जगह-जगह मंदिरों में चौक चौराहा में भक्तों के द्वारा बजाकर प्रसाद वितरण किया गया इसी कड़ी में श्री सतगुरु जीवित पुरी गोस्वामी जी

श्री दुर्गा माता मंदिर मंढ़ी लिली चौक पुरानी बस्ती रायपुर में कृष्णा जन्म उत्सव के अवसर पर भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस पावन पर्व पर मंदिर में खाटू श्याम दरबार सजाया गया था ऐसा मनमोहक दृश्य देखकर भक्तजन अति उत्साहित हुए ऐसा लगा मानव सच में हम खाटू श्याम दरबार राजस्थान पहुंच गए हैं ऐसा सुंदर मनमोहक तरीके से दरबार सजाया गया था महंत सतगुरु श्री अनंतपुरी गोस्वामी जी के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई खाटू श्याम बाबा की, एंव
बाल लड्डू गोपाल को भी पंचा अमृत से स्नान कराया गया दूध एवं गंगा जल से स्नान कराया गया नय वस्त्र धारण करके विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई माखन मिश्री का भोग लगाया गया झूले में झुलाया गया आज के इस कार्यक्रम में नागपुर से किशोर उदासी गोंदिया से सोहन भाई रायपुर से प्रदीप प्यासी एवं राहुल चावला ग्वालियर से दिव्याश बालाजी एवं अन्य कलाकारों के द्वारा भक्ति मय संगीत मय भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जिसे सुनकर उपस्थित भक्तजन झूम उठे


नंद से आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
हाथी घोड़ा पालकी,
राधे राधे रटना तो आएंगे बिहारी आएंगे बिहारी आएंगे बिहारी,
हारे का सहारा है मेरा बाबा खाटू श्याम वाला,
हारा हूं बाबा जीतूंगा एक दिन दिल कहता है तुझ पर भरोसा है मेरा तू है ,
सबका प्यारा श्याम खाटू वाला बाबा
ऐसे एक से एक भक्ति भरे भजनों की शानदार प्रस्तुति दी
इस अवसर पर महंत सतगुरु अनंतपुरी गोस्वामी जी ने आए हुए सभी भक्तजनों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं खाटू श्याम दरबार सजाया गया है उसकी बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी



कार्यक्रम रात्रि 9:00 बजे आरंभ हुआ अर्धरात्रि 2:00 बजे समापन हुआ कार्यक्रम का आखिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई आरती की गई विश्व कलयाण के पल्लो पाया गया प्रसाद वितरण किया गया,
आए हुए सभी भक्तजनों के लिए आम भंडारा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्तों ने आम भंडारा ग्रहण किया वह अपने शरीर आत्मा को तृप्ति किया आज के इस पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री दुर्गा माता मंदिर मढ़ी रायपुर के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा
