बिलासपुर। सिंधी समाज के आराध्य देवता झूलेलाल चालीसा की शोभायात्रा का किया गया भव्य स्वागत सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के अनुसार भगवान झूलेलाल चालीसा महोत्सव के समापन पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत नेहरू चौक, जिला सहकारी बैंक के पास, श्रद्धा भाव से मंत्रोच्चारण करते हुए समिति परिवार ने झूलेलाल जी की आरती कर मज़ा टेककर सर्व समाज में भाईचारा की प्रार्थना कर, आयोलाल झूलेलाल के गीतों पर नाच गाकर सिंधी डांडिया किया और शोभायात्रा में शामिल झूलेलाल जी की



भव्य झांकियों और भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियों एवं सभी को मिठाई बिस्कुट करहा कुंवर सेसा का वितरण किया गया। ।इस मौके पर संत जगदीश हरदयानी ने सिंधी युवक समिति परिवार का फुल माला पहनकर शाल श्रीफल से सम्मान किया। स्वागत करने वालों में सर्वश्री सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज संरक्षक कैलाश मलघानी, मनोहर खट्वानी, अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी, कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी, सलाहकार मोहन मदवानी, ओमप्रकाश मनचंदा,




पत्रकार विजय दुसेजा, सुनील आहूजा, राजेश गंगवानी, हीरानंद छुगानी, सिंधु विद्या मंदिर अध्यक्ष कैलाश श्यामनानी, संजय मतलानी, मनोज सरवानी, गोविंद बत्रा, किशन जेठानी, दीपक बेलानी,जय पोपटानी, रवि बजाज, इत्यादि उपस्थित थे।