~* विश्व के 180 से अधिक देशों में अपने प्रवर्तक श्री श्री रविशंकर जी के पदचिन्हों का अनुसरण कर अध्यात्मिक पताका फ़हरा , विश्व शांति स्वास्थ्य सद्भाव का अनवरत कार्य कर रही संस्था आर्ट ऑफ लिविंग परिवार बिलासपुर चेप्टर के साधक समूह द्वारा राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में आज स्थानीय बस स्टैंड पर भोग प्रसाद का वितरण किया गया नगर के यशस्वी सुल्तानिया परिवार के स्नेह सानिध्य में आयोजित इस वृहद भंडारे के आयोजन में सक्रिय सहयोग के लिए आर्ट ऑफ लिविंग परिवार बिलासपुर चेप्टर के वरिष्ठ साधक इंदर गुरबानी जी ने श्री व श्रीमती नरेश सुल्तानिया , विकास सुल्तानिया , मास्टर अर्णव , सुमन गुरबाणी व अरविंद अग्रवाल तथा सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के संयोजक सतराम जेठमलानी के प्रति आभार व्यक्त किया।