बिलासपुर :- अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार मित्तल जी और राष्ट्रीय चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल जी ने श्री अग्रसेन प्रचार समिति छत्तीसगढ़ राज्य के चेयरमैन पद पर बिलासपुर के वरिष्ठ समाजसेवी और अग्र शोधकर्ता डॉ गिरधारी लाल अग्रवाल की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति श्री अग्रसेन प्रचार समिति के अंतरराष्ट्रीय संयोजक श्री राणा संजय जी तुलस्यान और राष्ट्रीय संयोजक श्री उज्जवल जी गर्ग की अनुशंसा पर की गई है। डा गिरधारी लाल अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जी पर अनेक शोधकार्य किए हैं, जिन्हें "श्री अग्र चरितम" नामक ग्रंथ में समाहित कर प्रकाशित किया है। डा अग्रवाल के अथक प्रयासों से युवाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से अन्य प्रान्तों की तरह छत्तीसगढ़ शिक्षा बोर्ड में भी महाराजा अग्रसेन की जीवनी को सम्मिलित करने हेतु मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी को पिछले महीने ज्ञापन दिया है, जिस पर मुख्यमंत्री से सकारात्मक आश्वासन मिला है। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महाराजा अग्रसेन जी के जीवन आदर्श और उनके सिद्धांतों को, जो लगभग पांच हजार वर्षों बाद आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं, जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है।