शहडोल। जिले के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादर में मंगलवार की दोपहर बाद दो बच्चे नदी में बह गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे गांव के स्कूल में ही पढ़ने गए थे और दोपहर को हाफ टाइम की छुट्टी में भाग कर खेलने के नाम पर नदी में नहाने चले गए और बह गए। स्कूल से भागे दोनों छात्रो की मौत हो गई होगी ,ऐसा पुलिस संभावना व्यक्त ही कर रही है, क्योंकि गहरे पानी में डूबे हैं। स्कूल में हाफ टाइम में खेल मैदान से भागकर नदी नहाने गए थे।
दोनों विद्यार्थी कक्षा पांचवी और छठवीं के हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय दादर में पढ़ते थे और चूदी नदी में डूबे हैं। पुलिस का कहना है कि बचाव कार्य चल रहा है जैसे ही उनकी तलाश हो जाएगी इसके बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।