रीवा। जिले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर लगाई जाने वाली प्रतिमा को लेकर अब रोक लग गई है। जिसे लेकर अब कांग्रेस और प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। दरअसल नगर निगम प्रशासन जिसे एसएफ चौराहा बता रहा है। पुलिस उसे पुलिस लाइन चौराहा बता रही है। वही प्रतिमा लगाने के काम के पहले ही पंचायत शुरू हो गई। जहां प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रतिमा लगाने पर अड़ गई है।
श्रीनिवास तिवारी जी की प्रतिमा को लगाने के लिए बीते काफी समय से तैयारी चल रही थी। आगामी 17 सितंबर को श्रीनिवास तिवारी के शताब्दी के अवसर पर प्रतिमा का आवरण होना था। जो अब खटाई में पड़ता दिखाई दे रहा है हालांकि अब पूरे मामले को लेकर कांग्रेस प्रशासन और सरकार दोनों पर हमलावर दिखाई दे रही है।