बिलासपुर:- सर्व सिंधी समाज के लोगों ने आज अष्टमी तिथि रविवार को सगडा पर्व मनाया तथा महालक्ष्मी माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की ताकि परिवार में सुख शांति बने रहे।बाबा भगवान दास दरबार मसानगंज में

आज सिंधी समाज ने आज सगडा छोड़ कर महालक्ष्मी माता की कथा सुनी तथा शक्कर आटे से मीठा रोट बना कर महालक्ष्मी माता को अर्पण किया एवं परिवार की सुख शांति माता से कामना की।इस अवसर पर दरबार में लता देवी,मुस्कान रुपानी,दिव्य रुपानी,जीया रुपानी सेवादार अमर कुमार रुपानी सहित सिंधी समाज की अनेकों महिलाएं उपस्थित थी।