रीवा पुलिस बनी संवेदना की मिसाल
रीवा (अखंड सत्ता)
अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल और उनके स्टाफ की पैदल भ्रमण के दौरान सड़क पर उनकी नजर एक कार दुर्घटना में फंसी गाय की बछिया पर पड़ी। स्थिति गंभीर थी, क्योंकि कार को आगे या पीछे करने से बछिया की मृत्यु हो सकती थी।
अमहिया पुलिस ने आम जनता की मदद से कार को कंधों तक उठाकर बछिया को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर बछिया की माँ खड़ी यह करुण दृश्य देख रही थी।
पुलिस कर्मियों की इस संवेदनशीलता और करुणा ने सबका दिल जीत लिया। कानून के साथ करुणा भी अब रीवा पुलिस की पहचान बन चुकी है।