हनुमना (अखंड सत्ता)
मऊगंज जिले में महिला बाल विकास हनुमना परियोजना अधिकारी सविता परस्ते पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, वे लगभग 12 वर्षों से इस कार्यालय में जड़ जमाए हुए हैं और सामान्य शासकीय नियम अनुसार 3 वर्ष की पदस्थापना अवधि का पालन नहीं किया जा रहा।
सूत्रों ने बताया कि परियोजना अधिकारी कभी आंगनवाड़ियों का निरीक्षण नहीं करती हैं और जमीनी हकीकत में अधिकांश आंगनवाड़ी संचालित नहीं होती। इसके बावजूद कागजों पर ये आंगनवाड़ी नियमित रूप से संचालित दिखाई देती हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएँ कथित रूप से हर महीने बड़ी रकम परियोजना अधिकारी को देती हैं।
सूत्रों के अनुसार कार्यकर्ता और सहायिकाएँ कहती हैं कि “जो करना है कर लो, परियोजना अधिकारी हमारे साथ हैं।” इस प्रकार आंगनवाड़ियों में केवल दिखावा चलता है और भ्रष्टाचार जारी रहता है।
क्षेत्रवासियों और सूत्रों का कहना है कि यदि प्रशासन ने इस पर जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो ईमानदार अधिकारी के आने तक यह स्थिति जारी रहेगी और परियोजना अधिकारी शासन की संसाधनों का दुरुपयोग करती रहेंगी।