राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष माननीय प्रो वासुदेव देवनानी जी की धर्म पत्नी श्रीमती इंदिरा देवी के आकस्मिक निधन पर राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों व सदस्य प्रतिनिधियों ने भारी शोक जताया है।
राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के सदस्य प्रतिनिधि विश्व प्रकाश रूपन ने राजस्थान के साहित्यकार पत्रकार व बोर्ड मेंबर अशोक मूलचंदानी जी से प्राप्त जानकारी के हवाले से बताया कि उनकी अंतिम संस्कार यात्रा 4 नवंबर को अजमेर स्थित उनके निज निवास से प्रातः11 बजे से निकाली जायेगी।
राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद व विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा.डा.मोहन मंघनानी, दिल्ली विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष व भारतीय शिक्षण मंडल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रो डा रवि प्रकाश टेकचंदानी, अशोक मूलचंदानी,मनीष देवनानी, भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बोर्ड मेंबर एनसीपीएसएल भगतराम छाबड़ा जी, बोर्ड मेंबर डा कन्हैयालाल खटवानी,प्रो वंदना खुशालानी ,असि. प्रो कविता आसनानी,सीए तुलसी राम टेकवानी व अयोध्या से विश्व प्रकाश रूपन आदि ने श्रीमती इंदिरा देवनानी के निधन पर भारी शोक जताया है।
प्रभु से पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करते दुखी परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
भवदीय
विश्व प्रकाश रूपन
अयोध्या