बिलासपुर :- गुरु नानक देव जी के 556 में प्रकाश पर्व के अवसर पर विगत 30 अक्टूबर से धन गुरु नानक दरबार जहराभाटा सिंधी कॉलोनी स्थित दरबार से प्रभात फेरी निकाली जा रही थी जो कि 5 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के 556 वे प्रकाश उत्सव के अवसर पर संपन्न हुई 5 नवंबर को अमृतवेले प्रभात फेरी निकलने से पूर्व गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर आतिशबाजी की गई पंज प्यारों का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया सबसे पहले आगे भव्य बैंड पार्टी के द्वारा भक्ति भरे भजनों की धुन बजाते हुए आगे चल रहे थे व उनके पिछे
दो ऊट को सुंदर सजाया गया था, वह चल रहे थे जो लोगों का आकर्षण केंद्र थे


उसके पीछे सात रथो में हर एक रथ में गुरु नानक देव जी व अन्य गुरु के छाया चित्र रखे हुए थे जो ससम्मान उन्हें विराजमान किया गया था ताकि साध संगत उनका दर्शन कर सकें साध संगत के द्वारा पानी का छिड़काव करते हुए झाड़ू लगाते हुए साफ सफाई करते हुए बढ़ रहे थे उसके पीछे पंज प्यारे का आगमन हो रहा था, एक बड़ी गाड़ी को फुलो से सुंदर सजाया गया था जिसमें गुरु ग्रंथ साहब जी को विराजमान किया गया था
बाहर से आए हुए कलाकार और रागी जत्थों द्वारा भजन कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे विशाल साध संगत का रेला पीछे-पीछे चल रहा था सभी वाहेगुरु वाहेगुरु ओर गुरु नानक देव जी का सिमरन करते हुए नाम जपते हुए चलते जा रहे थे बच्चों के मनोरंजन के लिए भी डमी चार्ली चैपलिन नकली कार्टून वाले पात्र ओर गोरीला बच्चों को मनोरंजन करते हुए पीछे-पीछे चल रहे थे इस भव्य प्रभात फेरी का जगह-जगह आतिशबाजी के साथ फूलों की वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया जो की सिंधी कॉलोनी से आरंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए वापस सिंधी कॉलोनी पहुंची, आज के इस विशाल प्रभात फेरी को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से अमृत वैले पहुंचकर आज के इस प्रभात फेरी को कवर किया



इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में दरबार साहब के प्रमुख प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी, सोनू लालचंदानी, सेवादार डॉ. हेमंत कलवानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी , नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, दिलीप जगमलानी ,नरेश मेहरचंदानी, चंदू मोटवानी, भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक मटलानी, सुरेश माधवनी, विकास बजाज, गंगाराम सुखीजा ,वार्ड पार्षद श्रीमती कंचन सुरेश वाधवानी, बलराम रामानी, अविनाश हिंदूजा, अशोक जज्ञासी, जगदीश जज्ञासी, गोविंद दुसेजा, नंदलाल पोपटानी, अनीता नारवानी ,पलक हर्जपाल कंचन रोहरा पलक मखीजा, सोनिया कलवानी ,ज्योति हिंदुजा ,वर्षा सुखीजा, कशिश जैसवानी आदि अनेक सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा