सेंधवा:_विश्व हिन्दी परिषद और भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीयता और मानवदर्शन के प्रतीक पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन विज्ञान भवन नई दिल्ली में 21/22 नवंबर 25 को आयोजित किया गया जिसमें उद्घाटन सत्र के प्रमुख अतिथि माननीय महामहिम श्री कवींद्र गुप्ताजी उपराज्यपाल केंद्र शासितप्रदेश लद्दाख द्वारा सेंधवा निवासी शिक्षक श्री विजय पाटिल द्वारा संपादित 10पुस्तके का विमोचन किया गया।कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री गैब्रू टेकले राजदूत इथियोपिया और सुश्री सुनैना मोहन सूरीनाम दूतावास तथा डॉ विपिन कुमार जी राष्ट्रीय महासचिव विश्व हिन्दी परिषद नई दिल्ली द्वारा श्री विजय पाटिल को हिंदी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विश्व हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में 285 से अधिक शोध आलेख पत्र से 31श्रेष्ठ शोध आलेख पत्र का चयन किया गया जिसमें डॉ विजय पाटिल का शोध आलेख पत्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय और आधुनिक भारत को भी श्रेष्ठ शोध आलेख पत्र सम्मान स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती धर्मशिला जी गुप्ता राज्यसभा सांसद, श्री रेखा शर्मा राज्यसभा सांसद, माननीय श्री अजय मिश्र पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री भारत सरकार, श्री सच्चिदानंद मिश्र सदस्य सचिव भारतीय अनुसंधान परिषद नई दिल्ली, श्री बलदेव पुरुषार्थ संयुक्त सचिव आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय भारत शासन, श्री आचार्य यार्ला गड्ढा लक्ष्मीप्रसाद अध्यक्ष विश्व हिन्दी परिषद नई दिल्ली, डॉ, डीपी मिश्रा उपाध्यक्ष, श्री सुरेश चव्हाण जी प्रमुख सुदर्शन न्यूज नई दिल्ली, श्री पीके पुरोहित जी अंटार्कटिक में भारतीय वैज्ञानिक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। श्री विजय पाटिल गत 15वर्षों से हिंदी क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य का कार्य कर रहे हैं। श्री विजय पाटिल वर्तमान में हिंदी भाषा सलाहकार समिति अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत शासन में सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।
श्री पीसी शर्मा बीईओ निवाली, एस एस राणा प्राचार्य, श्री मनोज जोधपुरकर, अमिता जोधपुरकर,श्री मनोज मराठे, मनोज पाटिल, सेंधवा काव्य मंच, निर्मला वर्मा, प्रीति पटेल, ज्योति पाटिल, शिंदे बहन जी गायत्री परिवार सेंधवा, पाटिल समाज जिला बड़वानी द्वारा शुभकामनाएं दी गई ।