मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बिलासपुर पहुंचे

क्रेडाअध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए

बिलासपुर, 29 नवंबर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने मुंगेली रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, संगठन प्रभारी श्री अजय जामवाल, विधायक श्री किरणदेव सिंह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री धरमजीत सिंह, श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने भी नव विवाहित वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री साय के बिलासपुर पहुंचने पर कोनी में हैलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।