छत्तीसगढ़ की डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्रेम संबंध, आर्थिक लेनदेन और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। कारोबारी दीपक टंडन का आरोप है कि महिला डीएसपी को उसने अब तक करीब दो करोड़ रुपए दिए। साथ ही डायमंड रिंग, सोने की चेन और एक गाड़ी भी दिए। कारोबारी का आरोप है कि उसने एक होटल की रजिस्ट्री भी कल्पना वर्मा के भाई के नाम पर कर दिया। अब रायपुर में कारोबारी और उनकी पत्नी ने लिखित शिकायत दी और चैट, सीसीटीवी फुटेज जैसे सबूत पुलिस को सौंपे। पीड़ित का कहना है कि उसे पहले निजी रिश्तों में उलझाया गया और फिर उससे मोटी रकम और कीमती सामान लिया गया, मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। वहीं DSP कल्पना वर्मा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने इसे पूरी तरह साजिश बताते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।