– अंबिकापुर सरगुजा 🇮🇳 🇮🇳
सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा हेलमेट और नंबर प्लेट जांच के नाम पर आम जनता को लगातार परेशान किए जाने की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। नागरिकों का कहना है कि पुलिसकर्मी बिना उचित कारण के चालान काट रहे हैं, जिससे लोगों में रोष है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि
क्या केवल चालान काट देने से ही समस्या का समाधान हो सकता है?
क्या पुलिस का उद्देश्य सुरक्षा है या आम जनता को परेशान करना?
आम जनता से मिली जानकारी के अनुसार से एसपी, डीएसपी और CSP एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी इस मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दे रहे या फिर जानबूझकर इन कार्रवाइयों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
थानों में भ्रष्टाचार का आरोप — सीसीटीवी अनिवार्य करने की माँग तेज
जनता व सामाजिक संगठनों ने यह भी आरोप लगाया है कि जिले के कई थानों में
पैसा लेकर मामलों को प्रभावित किया जाता है
शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती
अपराध बढ़ाने में लापरवाही और भ्रष्टाचार जिम्मेदार है
इसी को देखते हुए लोगों ने मांग की है कि—
सरगुजा जिले के प्रत्येक थाने में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए जाएँ
मीडिया और एक विशेष निगरानी टीम गठित कर हर महीने समीक्षा की जाए
लोगों का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और थानों में होने वाले कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।
प्रदेश में भाजपा सरकार – अपराध व करप्शन खत्म करने के दावे पर जनता की निगाहें
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपराध व करप्शन को जड़ से खत्म करने की बात करती रही है।
अब सवाल यह है कि—
सरगुजा एसपी जिला पुलिस अधीक्षक इस मुद्दे पर क्या पहल करते हैं?
क्या जनता की शिकायतों के बाद पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम उठाएगा?
इस खबर के प्रकाशन के बाद सभी की नजरें जिला पुलिस अधीक्षक की प्रतिक्रिया और कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।