रीवा :- श्री चिरहुलानाथ मंदिर प्रांगण में 15 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2025 तक नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक कथा वाचन आचार्य डॉ. सत्यजीत पाण्डेय द्वारा किया जाएगा।
आयोजन के मुख्य कार्यक्रम (एक साथ संक्षेप में):
15 दिसम्बर को भव्य कलश यात्रा, कथा बैठकी एवं रामकथा माहात्म्य से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
16 दिसम्बर को श्रीराम जन्मोत्सव, 17 दिसम्बर को सीता स्वयंवर एवं विवाह, 18 दिसम्बर को श्रीराम वनगमन, 19 दिसम्बर को चित्रकूट में श्रीराम–भरत मिलाप, 20 दिसम्बर को शबरी पर कृपा एवं बाली उद्धार, 21 दिसम्बर को हनुमान जी द्वारा समुद्र संतरण, 22 दिसम्बर को रामेश्वरम् स्थापना तथा 23 दिसम्बर को रावण वध एवं श्रीराम का अयोध्या आगमन का प्रसंग होगा।
23 दिसम्बर को कथा समापन के उपरांत ब्राह्मण भोजन एवं भण्डारा प्रसाद का आयोजन भी किया गया है।
इस संबंध में वैश्य महासम्मेलन के पूर्व जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आमजन, पत्रकार एवं सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रामायण कथा का श्रवण करने एवं भण्डारा प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।