सरकारी कर्मचारी शौहर की मौत के बाद अमरीन क़ो मृतक आश्रित कोटे में जॉब व भारी भरकम रकम मिली थी। इस बीच फेसबुक मेसेंजर से अविनाश यादव निवासी गाज़ीपुर से दोस्ती हुई। खुद क़ो कुंवारा बता अविनाश ने अमरीन से कोर्ट मैरिज की। अब पता चला की अविनाश पहले से ही शादीशुदा है। अब तक 2 करोड़ से अधिक की रकम ज़ो पति की मौत के बाद अमरीन क़ो मिली थी व ज़ेवर सब अविनाश ने हड़प लिए। पीड़िता ने अब UP CM योगी आदित्यनाथ की दरबार में दस्तक दी तो FIR हुई, अविनाश की तलाश जारी है।