( जिंदा रहने के लिए एक मुलाकात जरूरी है सांई जी, जॉनी सूफी)
बिलासपुर/चक्करभाटा:-
श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव के 39वें दिन धूनी की शुरुआत रात्रि 10:00 बजे हुई भगवान झूलेलाल एवं बाबा गुरमुख दास जी के फोटो पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रजवलित करके की गई उल्हासनगर के मशहूर सिंगर करण जनानी के द्वारा भक्ति भरे शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई इस अवसर पर इंदौर मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद शंकर लालवानी शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर के सेवादारी नंदलाल सेटिया व अन्य रायपुर के सेवादारी समाजसेवी चालिहा महोत्सव के अवसर पर झुलेलाल मंदिर चकरभाटा पहुंचे, बाबा गुरमुख दास सेवा समिति के द्वारा


ढोल बाजे के साथ आतिशबाजी के साथ शंकर लालवानी का स्वागत सत्कार किया गया महिला समिति के द्वारा आरती उतारी गई तिलक लगाया गया संत सांई लालदास जी के द्वारा उनका सम्मान किया गया झूलेलाल मंदिर का छायाचित्र स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया सांसद लालवानी के द्वारा भी सांई जी का सम्मान किया गया प्रकाश जेसवानी के द्वारा मंदिर के बारे में प्रकाश डाला गया कि किस तरह इस मंदिर का निर्माण हुआ बाबा गुरमुख दास जी के द्वारा मंदिर बनाया गया था उसके बाद उस छोटे से मंदिर को आज यह भव्य मंदिर बनाने में संत श्री लाल दास जी के द्वारा बड़ी मेहनत, लगन,परिश्रम किया गया उसके बारे में विस्तार से जानकारी दि वह शंकर लालवानी के बारे में भी बताया कि पूरे देश भर में सिंधी समाज के करीब एक करोड़ से अधिक लोग रहते हैं 543 लोकसभा क्षेत्र है

पर सिंधी समाज का मात्र एक सांसद है इंदौर से शंकर लालवानी विगत दो बार लगातार लोकसभा का चुनाव जीत रहे हैं और इस बार पूरे देश में सबसे ज्यादा 10 लाख वोटो से चुनाव जीतने वाले सांसद बने जो कि हमारे सिंधी समाज के लिए बड़े गर्व की बात है और खुशी की बात है और संसद में सिंधी में शपथ ली यह भी हमारे लिए गर्व की बात है सांसद लालवानी ने अपना उद्बोधन में भगवान झूलेलाल के जय घोष से की और कहा कि मैं देश के अलग-अलग शहर घूमा पर ऐसा झूलेलाल धाम मंदिर आज तक कहीं नहीं देखा अभी तक सिर्फ वीडियो में देखा था पर हकीकत में आज देखने को मिला है और बड़ा ही सुंदर प्यारा है दिल को भा गया है और इस छोटे से चक्करभाटा नगर में इतना बड़ा विशाल मंदिर बना है बड़े ही खुशी की बात है मैं सोचता था चक्करभाटा में लगभग 500 सिंधी रहते होंगे पर इस मंदिर को देखकर अब अनुमान लगा सकते हैं कि यहां पर सिंधी कितने हैं और एक बात हमेशा लोग कहते हैं कि सिंधी जहां भी जाते हैं अपनी मेहनत अथक प्रयास से मिट्टी को भी सोना बना देते हैं और जिस जगह पर संतों का आगमन हो संतो का जन्म हो वह जगह तो वैसे ही तीर्थ बन जाती है विगत 2 साल से में प्रयास कर रहा था कि चकरभाठा एवं चालिहा महोत्सव में शामिल हूं पर हर बार किसी कारणवश नहीं पहुंच पा रहा था आज रायपुर में एक प्रोग्राम में आया था मीटिंग थी पर मैंने कहा कि पहले मैं मंदिर जाऊंगा इस बार , कार्यक्रम मीटिंग अटेंड बाद में करूंगा और मुझे बहुत खुशी हुई यहां पहुंचकर चालिहा उत्सव में शामिल होकर नंदलाल, ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े भाग्यशाली हो आप सभी भक्तजन जो यहां चक्करभाटा के निवासी हो ओर जीनका जन्म चक्करभाटा में हुआ है और जो शादी करके यहां पर आए हैं महिलाएं वह बड़ी भाग्यशाली है कि ऐसे संतों का दर्शन आपको मिल रहा है और इस पावन 40 दिनों तक अलग-अलग शहरों से संत महात्मा आ रहे हैं नेता अभिनेता आ रहे हैं और घर बैठे आपको सबक दर्शन हो रहा है


अब वह घड़ी⏰ आ गई जिसका सबको इंतजार था मशहूर सिंगर जॉनी सूफी जो कि अपने एक भजन जय जय जय बजरंगबली से बहुत पॉपुलर हुए हैं और यह भजन देश भर में हर धार्मिक आयोजन में गया जाता है और बजाया जाता है जॉनी के द्वारा भक्ति मेंय कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गई सिंधी हिंदी अलग-अलग भजनों के माध्यम से भक्तों को खूब नचाया वह सबका दिल जीत लिया पर अभी एक सरप्राइज बाकी था मेरठ उत्तर प्रदेश से अभी तिलक राज टीम के द्वारा, शानदार जानदार जोरदार परफॉर्मेंस दिया,
शिव तांडव और अघोरी नृत्य का ऐसा कार्यक्रम दिखाए ऐसा जलवा दिखाया ऐसा दृश्य दिखाए कि लोग दातों तले उंगली दबा दिए कई लोग तो डर भी गए खास कर छोटे बच्चे और कुछ महिलाएं क्योंकि जिंदा दो-दो सांपों को अपने गले में पहनना कोई मामूली बात नहीं है और बैकग्राउंड में ऐसी म्यूजिक धमाकेदार एंट्री सबका अलग-अलग नित्य पूरी टीम ने बेहतरीन कलाकारों के द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जिसे देखकर सभी लोग तारीफ करने लगे कार्यक्रम के आखिर में प्रार्थना की गई

पल्लव पाया गया प्रसाद वितरण किया गया आए हुए सभी भक्तों के लिए आम भंडारा का आयोजन किया गया आज के इस आयोजन शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान दिल्ली यूपी गुजरात के अलग-अलग शहरों से बड़ी संख्या में भक्त जन पहुंचे वह आज के इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया और सोशल मीडिया के माध्यम से भी आज के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के इस कार्यक्रम को देखा इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी से प्रधान संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से चक्करभाटा पहुंचे ओर प्रोग्राम को कवर किया