रीवा :- जनवरी। सनातन धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विश्व सनातन परिषद मध्यप्रदेश इकाई का औपचारिक गठन भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन इंदौर के राज मोहल्ला स्थित बाबा कल्याण दास दरबार पर प्रदेश अध्यक्ष महंत श्री जयेश दास जी उदासीन की अगुवाई में आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिषद की नवगठित प्रदेश इकाई में 51 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। 51 सदस्यीय कमेटी में रीवा से लेखराज मोटवानी लेखू को सहसचिव पद की जिम्मेदारी सौपी गई है। लेखराज मोटवानी ने अपनी नियुक्ति पर विद्वान ब्राह्मण पंडित सर्वश्री सुरेश शर्मा पंडित प्रदीप शर्मा पंडित अश्विन भारद्वाज पंडित जीतू महाराज का आभार ज्ञापित किया है और सनातन धर्म संस्कृति और परंपराओं की पताका को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। लेखराज मोटवानी को सनातन परिषद की मध्यप्रदेश इकाई का सहसचिव बनाये जाने पर उनके इष्ट मित्रों ने वधाई प्रेषित की है। ys[kjkt eksVokuh ^ys[kw* eks9302498413