बिलासपुर :- साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के सदस्यों के द्वारा हमेशा कुछ ना कुछ सेवा के कार्य करते रहते हैं और जैसे ही नया वर्ष 2026 आया है इन 20 दिनों में बहुत सारे सेवा के कार्य इनके द्वारा किया गया है इसी कड़ी में प्रति माह जरूरतमंद 35 परिवारों को सुखा राशन वितरण किया जाता है आज भी चकरभाटा में जरूरतमंद 35 परिवारों को सुखा राशन वितरण किया गया संस्था कि प्रमुख सपना कलवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सब दादा की कृपा से कृष्णा दीदी की आशीर्वाद से सेवा के कार्य निरंतर चलते रहते हैं सत्संग कीर्तन और सेवा यही प्रमुख हमारे कार्य हैं जो हम करते रहते हैं जैसे-जैसे किसी जरूरतमंद व्यक्ति या परिवार हमारे पास आता है या हमें पता चलता है तो हम वैसे सेवा करते हैं अलग-अलग आश्रमों में जाकर भी राशन व शुद्ध भोजन देना कपड़े अन्य जरूरतमंद के समान देना मदद करना ,


स्कूलों में भी जैसी वहां की व्यवस्था होती है जरूर होती है उस हिसाब से हमारे कार्य चलते रहते हैं और आज भी 35 जरूरतमंद परिवारों को सुखा राशन वितरण किया गया उनकी खुशी मुस्कान देखकर ही हमें आनंद आया, यही सच्चा सुख है और यही आशीर्वाद है जो हमें मिलते रहता है और हम सेवा के कार्य करते रहते हैं इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में दादा साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा