बिलासपुर, रतनपुर।
थाना रतनपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता को दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया है।
दिनांक 04 जुलाई 2025 को पीड़िता के पिता द्वारा थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 03 जुलाई 2025 को उनकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रतनपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के निर्देशन में थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी एवं पीड़िता की तलाश शुरू की गई।
जांच के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिग बालिका दिल्ली में है। सूचना पर पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई, जहां से आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया। पीड़िता से पूछताछ में आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने तथा जबरन शारीरिक संबंध बनाने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
👤 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ शंकर यादव, पिता परदेशी यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी केसर भाठापारा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक किशोर काले एवं महिला आरक्षक स्वाती बंजारे की विशेष भूमिका रही।
रतनपुर पुलिस द्वारा नाबालिगों से संबंधित अपराधों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।