जिला जौनपुर में गोल्डी गुप्ता ने अपने एक पैर की 4 उंगलियां काट ली। फिर पुलिस में FIR करवा दी कि कोई उस पर हमला करके भाग गया। पुलिस जांच में पता चला कि गोल्डी ने दिव्यांग कोटे से MBBS में एडमिशन पाने के लिए ऐसा किया। वो पिछले 3 साल से एडमिशन की तैयारी कर रहा था, लेकिन हर बार विफलता मिल रही थी। पुलिस की जांच में मामला फर्जी निकला है. बदमाशों द्वारा नही बल्कि खुद युवक ने खुद को विकलांग साबित करने के लिए अपना ही पैर को ग्लैंडर मशीन से काट डाला, जिससे मेडिकल और सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके।चार दिनों तक चली गहन जांच, पूछताछ और मेडिकल रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया।