यह सारे स्पेशल बच्चों के साथ मेरा *रिश्ता, तू मेरा सहारा है *,* मैं तेरा सहारा हूं,* जैसा है…!
उनके जज्बे को सलाम….!
बिलासपुर :- शनिवार को सुवाणी स्पेशल स्कूल (बौद्धिक अक्षमता एवं मूक-बधिर विद्यालय) में खुशी फाउंडेशन के तत्वावधान में बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हाईकोर्ट की अधिवक्ता एवं रोटरी की पूर्व अध्यक्ष हमीदा सिद्दीकी द्वारा विद्यालय को कंप्यूटर, हारमोनियम, मंजीरा, तबला एवं ढोलक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चॉकलेट, मिठाई, चिप्स सहित अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ़ झलकती नजर आई। अधिवक्ता रोटरी हमीदा सिद्दीकी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा बच्चों की जरूरतों के लिए उनके साथ खड़ी रहेंगी और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगी।
इस अवसर पर उपस्थित रोटरी *चंचल *सलूजा* ने भी बच्चों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे सदैव बच्चों के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी अप्रैल माह में रमया की ओर से बच्चों के लिए एक विशेष मेकअप आर्टिस्ट (ऑडिशनल/ऑकेशनल) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में देवाशीष घटक, अमित चक्रवर्ती, विद्यालय के प्राचार्य राजा जगजीत सिंह सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
*