सूरत शहर में समाज की एक गंगा स्वरूप विधवा बहन की 15 साल की बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती हैं।
आर्थिक परिस्थिति कमजोर होने से उनकी बेटी की पुरे साल की 20800/- रूपये फीस बाकि होने से स्कूल वाले परीक्षा में बैठने नहीं दे रहे थे जिससे उस बिटिया का पुरा एक साल बिगड़ रहा था।
उन बहन ने हमसे संपर्क किया तो हमने स्कूल के प्रिंसिपल से बात करके सूरत के रामनगर सिन्धी समाज के दानवीरों विजय हासाणी, त्रिलोक थदाणी, मनीष जसवाणी एवं संजय केवलाणी (साजु भाई) के सहयोग से उस बिटिया की 20800/- रूपये स्कूल फीस एक ही दिन में भरवा दी।
उस बहन एवं बिटिया रानी ने दिल से खुश होकर आशीर्वाद एवं दुआएं प्रदान की।
🌹🙏🏻
समाज की सेवा में :
पवन हासीजा
मो. 9898581643
युवा समाज सेवक