हिंदू सम्मेलन का हुआ
आयोजन
बिलासपुर . नगर में काफी समय से विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहे हैं हिंदू सम्मेलन की कड़ी में 24 तारीख को स्थानीय कुम्हारपारा प्राथमिक शाला में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया
हिंदू सम्मेलन समिति संत रविदास नगर बस्ती द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला सह बौद्धिक प्रमुख सुनील चौहान , सिंधी पंचायत कश्यप कॉलोनी के पूर्व अध्यक्ष एवं वार्ड शक्ति केंद्र प्रभारी जगदीश जज्ञासी , सुदर्शन समाज प्रांतीय पूर्व अध्यक्ष राजकुमार समुंद्रे एवं भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य अंजना देवांगन शामिल रहे . इन्होंने अपने उद्बोधन में देश को मजबूत बनाने अपने सारगर्भित विचार प्रकट किये एवं धार्मिक ,आध्यात्मिक का वर्णन करते हुए हिंदू समाज की विशेषताओं का उल्लेख किया. विश्व गुरु की ओर अग्रसर भारत की एकता और अखंडता के संदर्भ में वक्ताओं ने कहा की हम सभी को देश के लिए प्रतिदिन अगर एक घंटे भी समय देंगे तो हमारा देश जो एक विशाल लोकतांत्रिक देश कहलाता है देश की बुनियाद को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा.

कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तत्पश्चात भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर आरती की गई उसके बाद मुख्य वक्ताओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक त्रिपाठी, भाजपा मध्य मंडल महामंत्री दीपक साहू,नीरज पाण्डे, सुनील विश्वकर्मा का विशेष सहयोग रहा,मंच संचालन प्रशांत गुप्ता ने किया .

इस सम्मेलन में मुख्य रूप से शंकर रविवार, गिरीश देवांगन ,बबलू पमनानी, राजू कश्यप ,शोभराज कोटवानी,राजकुमार कश्यप, मोहनलाल चंदवानी, संपत अहरिवार, जगदीश प्रितवानी, विष्णु देवांगन, सुरेश वलेचा, मुरलीधर कृपलानी, कैलाश श्यामनानी, ठाकुरदास असवानी एवं मातृशक्ति में सरिता देवांगन, देवजानी पाण्डे, शशि तंबोली, कौशल्या देवांगन, इंद्रा गंगापुरवार,शशि देवांगन के अलावा अनेक समाजों के विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.