*रीवा/ हिंदू नववर्ष 2026 चेट्टीचंड महोत्सव के पावन आगमन के साथ ही रीवा के सिंधु समाज की स्वयं सेवी संस्था श्री झूलेलाल कृपा समिति रीवा ने आस्था, संस्कार और सामाजिक एकता से ओत-प्रोत एक ऐतिहासिक संकल्प लिया जिसके आज छठवें कैम्प के समापन तक 400 कार में आराध्य देव भगवान श्री झूलेलाल जी विराजे* *सिंधु समाज की प्रत्येक फोर व्हीलर में सिंधु समाज के इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी की मनमोहक एंव आशीर्वाद प्रदान करती आकर्षक मुद्रा में श्री झूलेलाल कृपा समिति रीवा द्वारा लगातार तीन माह से कैम्प आयोजित कर 400 प्रतिमा विराजमान कर चेट्टीचंड हिंदू नववर्ष तक अपने लक्ष्य को आज छठवें कैम्प में प्राप्त कर लिया*


यह पहल केवल एक प्रतिमा स्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह श्रद्धा, सकारात्मक उर्जा, सामाजिक समरसता और सुरक्षित यात्रा का प्रतीक बनेगी। विश्वास है कि प्रभु श्री झूलेलाल जी की कृपा से हर यात्रा मंगलमय होगी और हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धी एंव सदभाव का संचार करेगी।
सिंधी समाज रीवा को नववर्ष का अनमोल तोहफा – हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में सिंधु समाज के स्वजनों के लिये यह एक अनुपम उपहार है,
इसके पुर्व भी इस सप्तरिषी सेवादार टीम द्वारा श्री झूलेलाल जी की तस्वीर घर घर तक वितरित की थी,अब दुसरे पायदान में प्रत्येक फोर व्हीलर में इष्टदेव श्री झूलेलाल जी विराजमान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया जिसे सेवादार टीम के हरीश पंजवानी,अशोक टेकवानी, कैलाश बजाज,चंद्र कुमार जेठवानी,राजेश सोनेता “खन्ना भैय्या”, शोभराज वाधवानी,
राजकुमार टिलवानी ने हर फोर व्हीलर में श्री झूलेलाल विराजमान करवाये ।कार्यक्रम में मिले समाज के अपार आशीर्वाद के लिये *संस्था द्वारा समाज का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।समाज के स्वजन स्वंय आकर सनातन हिंदू धर्म *के रक्षक भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा के लिये पंजीकृत हो रहे थे*


अधिक से अधिक परिवार इस पुण्य संकल्प का हिस्सा बन सकें,श्री झूलेलाल कृपा समिति रीवा का यह संकल्प न केवल धार्मिक सनातन भावना को सुदृढ़ करता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को संस्कार, सुरक्षा और सेवा का संदेश भी देता है*रीवा सिंधु समाज की इस सेवादार टीम श्री झूलेलाल कृपा समिति द्वारा की जा रही सेवा से निश्चित रूप से समाज के युवाओ के लिये सनातन धर्म के प्रति आस्था एंव विश्वास का संदेश देते हुए प्रेरणास्रोत बनेगी*
सिंधु समाज के प्रत्येक फोर व्हीलर में इष्टदेव श्री झूलेलाल जी के विराजमान कार्यक्रम में
संत समाज से स्वामी कमल दास, स्वामी हंसदास, स्वामी सरूपदास,स्वामी कृपाल दास, श्रीमती कोमल शर्मा,देवदत्त शर्मा, धर्मदास शर्मा,पुज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह जी,वरिष्ठ संतूलाल आहूजा, घनश्याम काकवानी,शंकर साहनी, कन्हैयालाल मंगलानी,श्री झूलेलाल धाम के संरक्षक श्री लधाराम ठारवानी,डा नरेश बजाज,अशोक रोहड़ा ,कन्हैयालाल कामदार, सिंधी फिल्म निर्माता नरेश उधानी,श्री झूलेलाल कृपा समिति के सप्तरिषी सेवादार टीम के हरीश पंजवानी,अशोक टेकवानी, कैलाश बजाज, चंद्र कुमार जेठवानी, राजेश सोनेता खन्ना भैय्या,शोभराज वाधवानी,राजकुमार टिलवानी,एंव अर्जुन नगर सोसाइटी से सुशील कुगंवानी, राजकुमार आहूजा,दीपक आर्या, रेवाचंद,कमलेश सचद़ेव, कैलाश कोटवानी,हरीश वाधवानी,महेश हिरवानी, नरेश छुगानी,गुलाब साहनी,रवि ठारवानी पप्पन पंजवानी,विजय थावानी,लेखराज मोटवानी , दुलीचंद हंसपालानी,मनीष चांदवानी,,ने सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया एंव वीनस स्वीट के अनूप गेहानी ने प्रसाद के पैकेट का वितरण सभी
श्रद्धालुओं के लिये प्रत्येक कैम्प में किया।
श्री झूलेलाल कृपा समिति सेवादार टीम ने बताया यह सेवा कार्य पिछले तीन माह से निरंतर चल रहा था आज छठवें एंव अंतिम समापन शिविर पर यह संकल्प लिया कि सिंधु संस्कृति, संस्कार, जागरूकता के ऐसे कार्य आगे भी किये जायेंगे