बिलासपुर। हेमू कालाणी जयंती आयोजन को लेकर शहर में चर्चा का का विषय बन गया है,
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर पर पुराने वीडियो को वायरल कर आयोजन से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया गया है।
यह आरोप समाज के ही सदस्य वरिष्ठ पत्रकार मोहन मदवानी ने लगाया है। उनका कहना है कि हेमू कालाणी जयंती के नाम पर पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने इसे समाज को गुमराह करने वाला कदम बताते हुए आपत्ति जताई है।
मोहन मदवानी के अनुसार, इस तरह के कृत्य से समाज की छवि प्रभावित होती है और वास्तविक आयोजनों की गरिमा भी कम होती है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों को ऐसे भ्रामक प्रचार न करें
वहीं इस मुद्दे को लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।
समाज के अन्य सदस्यों ने भी लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या सूचना को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें, ताकि फेक न्यूज और अफवाहों पर रोक लगाई जा सके।