बिलासपुर :- प्रति महा की तरह इस महा भी साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के द्वारा 35 जरूर मंद परिवारों👨👦👧👩👴👵 को सुखा राशन वितरण किया गया संस्था की प्रमुख, सपना कलवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि
पूज्य दादा की दिव्य कृपा से, आज हमे 35 जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इसके साथ ही, गर्मी का समय आरंभ हो चुका है उसे देखते हुए
प्रेमपूर्वक ठंडाई दूध शरबत का वितरण भी किया गया।
उनके चेहरों पर प्रसन्नता देखकर हृदय आनंद से भर गया; उनकी खुशी में हम स्वयं को अत्यंत धन्य और कृतज्ञ अनुभव कर रहे हैं।

दादा की कृपा से सेवा के कार्य निरंतर चलते रहते हैं आज भी यह छोटी सी सेवा संस्था के द्वारा की गई आज के इस सेवा कार्य में संस्था के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा,
हम विनम्रतापूर्वक पूज्य दादा के श्रीचरणों में कोटि-कोटि 🙏💕धन्यवाद अर्पित करते हैं, क्योंकि यह सब उनकी ही कृपा और महिमा से संभव हो रहा है