जो मिला है जितना मिला है उसका प्रभु को शुकराना करो, पिंकी माता
एक शाम माता रानी के नाम,
“माता की चौकी”
का आयोजन बिलासपुर में हुआ
बिलासपुर :- माता रानी के उपासना के महापर्व नवरात्रि के समापन अवसर पर मिर्जापुर अमरावती से दुर्गा माता मंदिर की श्रद्धेय पिंकी माता विशेष रूप से बिलासपुर पधारी यहां पर सिरगिट्टी में डोडवानी परिवार के द्वारा माता की चौकी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 8:00 बजे मां दुर्गा जी के छायाचित्र पर श्रद्धा भक्ति के साथ माल्यार्पण,पुष्प अर्पण, आरती एवं दीप प्रज्वलित कर माता की चौकी प्रारंभ की गई,
कार्यक्रम में रायपुर के मशहूर सिंगर सनी पारवानी एंड पार्टी के द्वारा शानदार भक्ति से ओत-प्रोत संगीतमय एक से बढ़कर एक माता रानी के भजन के साथ सिंधी हिंदी भजनों की प्रस्तुति दी जिसे सुनकर उपस्थित सभी भक्तजन झूम उठे भक्तो के साथ पिंकी माता भी भक्तों के संग भक्ति के रंग में रंग गई, एवं सारा पंडाल माता रानी के जयकारों से गूंज उठा
इस अवसर पर पिंकी माता ने अपने आशीष वचनों में बिलासपुर वासियों को सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद दिया और कहा सबके घर भंडार भरे रहे सब की मनोकामना पूरी हो दुख दर्द कष्ट दूर हो सभी के परिवारों में खुशियां हो

उन्होंने आगे कहा कि हर व्यक्ति को जितना है जो कुछ मिला है उसमें ही खुश रहना चाहिए और हर समय प्रभु का हरि का ईश्वर का शुकराना करना चाहिए कि जितना भी हमें दिया है शुकराना है प्रभु जब आप प्रभु का शुक्रिया अदा करेंगे और जो है उसमें खुश रहना सीख जाएंगे तो दुख दर्द कष्ट आपके जीवन नहीं आएंगे और भगवान आपके सारे तकलीफों को हर लेंगे।
और इतना देंगे कि आपने कभी सोचा भी नहीं होगा इसलिए हर समय प्रभु की भक्ति में लीन रहे जो भी कार्य करें प्रभु का नाम सिमरन जरूर करें माता रानी की कृपा आप सब पर बरसती रहे, उन्होंने कहा ऐसे धार्मिक आयोजन धर्म, संस्कृति के बढ़ावे के लिए निरंतर होते रहने चाहिए
इस अवसर पर डोडवानी परिवार के द्वारा पिंकी माता जी का माल्यार्पण , पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत, सत्कार कर आशीर्वाद प्राप्त किया
उपस्थित सभी भक्त जनों को माता जी ने आशीर्वाद देते हुए सभी के जीवन में सुख समृद्धि आनंद मंगल एवं विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना कि।

तत्पश्चात प्रसाद वितरण के साथ आए हुए सभी भक्तजनों के लिए माता का प्रसाद स्वरूप आम भंडारा का आयोजन किया गया, जिसे सभी श्रद्धालु भक्त जनों ने श्रद्धापूर्वक भंडारा ग्रहण कर अपना जीवन सफल बनाया, आज के आयोजन को सफल बनाने में समस्त डोडवानी परिवार ने श्रद्धा पूर्वकअपनी सेवाएं दी,,
एवं उपस्थित सभी भक्तजनों का रूपचंद डोडवानी ने अभिवादन कर आभार व्यक्त किया
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रूपचंद डोडवानी,हरीश डोडवानी, सुनील डोडवानी,दीपक डोडवानी,रोशन डोडवानी, आयुष डोडवानी, कान्हा, डोडवानी,सरिता डोडवानी, निकिता डोडवानी, एकता डोडवानी,पलकडोडवानी ,

दीशा डोडवानी,खुशी डोडवानी,पूनम रामानी,साहिल रामानी, कविता डोडवानी, मोहिनी हसीजा,पप्पी देवी बत्रा, पुष्पा वाधवानी, मीना गेलानी,सुनीता मखीजा , आरती पमनानी ,दिव्या पंजवानी,आशा नागदेव, बबीता वीरवानी,पूजा वाधवानी, कविता सिदारा, पुजा लधानी , माहीं डोडवानी, लता हसीजा, आरती गुरनानी ,पारुल चांदवानी,
गोवर्धनदास हसीजा, विक्की आहूजा, विवेक पमनानी, पंकज पंजवानी ,हितेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, दिनेश (दीनू) केशवानी, मनीष आहूजा, राकेश रावतानी,विक्की वाधवा, सुन्दर नागदेव, अशोक तनेजा,अनिल वाधवानी, संजय हिरानी, सुमित लधानी, मनीष डोडवानी, मयंक वाधवानी,के भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे

इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से पहुंचे वह माता का आशीर्वाद लिया वह पूरे कार्यक्रम को कवर किया