बिलासपुर: ! सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी के अवतरण दिवस ‘चेट्रीचंड्र’ के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की अभूतपूर्व सफलता और भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा के कुशल संपन्न होने पर सिंधी युवक समिति ने हर्ष व्यक्त करते हुए समस्त सिंधी समाज का आभार व्यक्त किया है।
सिंधी और समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के अनुसार इस वर्ष 20 मार्च 2026 झूलेलाल जयंती पर समाज की एकता और उत्साह ने एक नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में

समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी रही।
सहयोगियों का सम्मान: आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ जनों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया, की सेवा विगत 53 वर्षो सेवा करते आ रहे हे
आभार और संदेश: सिंधी युवक समिति ने विशेष तौर पर उन सभी स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया जिन्होंने यातायात व्यवस्था, जल सेवा और भंडार में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ दीं।
“भगवान झूलेलाल जी की कृपा और समाज के अटूट विश्वास से ही यह महोत्सव भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी सिंधी समाज इसी प्रकार संगठित होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं का ध्वज ऊंचा रखेगा।” अंत में, समिति ने नगर प्रशासन, पुलिस विभाग और मीडिया जगत के प्रति भी आभार व्यक्त किया,

जिनके सहयोग से सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस मौके पर सिंधी युवक समिति के सयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, संरक्षक कैलाश मलघानी, अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी, कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी, मुख्य सलाहकार राजकुमार बजाज,ओमपकाश मनचंदा, स्वास्थ्य प्रभारी संजय मतलानी, बहराणा साहब प्रभारी भगवान दास भोजवानी, मनोज सरवानी, राजेश माधवानी, विजय वाधवानी,नवीन रूपानी , गोविंद बतरा, विक्की बजाज, हीरानंद छुड़ानी, सुरेश बजाज, कमल दुसेजा, रवि बजाज, किशन जेठानी, केशव आडवानी, विजय पोपटानी, संजय मतलानी, हरिश गेहानी, खूबचंद लाहोरानी, मुकेश मनचंदा, राज भाटिय़ा, विजय वासवानी और संतोष भारवानी इत्यादि सहित समिति के सदस्य शामिल थे।