)लखनऊ - अंतरराष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिती कवि सम्मेलन लखनऊ द्वारा बाल कवयित्री मिहूं अग्रवाल नागपूर को अंतराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 29/03/2026 को लखनऊ में संपन्न हुआ। संस्था संस्थापक डॉ आरती दुबे (शुक्ला) जी एवं डॉ प्रिया ठाकुर द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मु. अतिथि जनपद देवरिया जी उपस्थित आ. सौदागर सिंह जी द्वारा की किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री आ. श्री बृजेश पाठक जी की धर्मपत्नी आ. श्रीमती नम्रता पाठक जी की गरिमामयी उपस्तिथि रही। इंटरनेशनल राइफल आ. श्री दुर्गेश त्रिपाठी जी, अंतर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर महादेव बाबा जी महाराज, लंदन से उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय संत श्री बलदेवआनंद जी महाराज, छत्तीसगढ़ से उपस्तिथ आदरणीय इंजीनियर हरी प्रकाश गुप्ता जी (वरिष्ठ साहित्यकार), , CISF एवं साहित्यिक क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक आ. श्री संजीव जी, सुप्रसिद्ध कवि एवं संगीतकार आ. डॉ ओम शर्मा 'ओम' जी, सुप्रसिद्ध गीतकार आ. वंदना विशेष जी, अध्यक्ष आ. श्रीमती सरोज दुबे जी, थी एवं महाराष्ट्र छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पंजाब, हरियाणा सहित देश भर से वरिष्ठ कवि कवयित्री बालकवि बालकवयित्री भी उपस्तिथ रहे। मंच संचालन आ. अंकुर पाठक जी द्वारा किया गया।
मेघा अग्रवाल नागपुर ने बताया कि सभी अतिथियों ने मिहूं अग्रवाल की सराहना की
अधिक संख्या में कवियों की उपस्थिति रही सभी ने एक से बढ़कर एक कविताऐ सुनाई।
संथापिका डॉ आरती दुबे व आयोजक डॉ प्रिया ठाकूर ने मिहूं अग्रवाल का सत्कार कर बहोत बधाई देते हुए शाल मोमेंटो प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मिहूं अग्रवाल पर उन्के माता पिता बहन व नागपूर वासियों को बहोत गर्व है कि उन्होनें छोटी सी उम्र में नागपूर का नाम रोशन किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ अनेकों शुभकामनाएं। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बधाई दी और कहा कि वर्तमान समय में हिंदी साहित्य सृजन में मिहूं अग्रवाल नागपुर प्रेरणादायक कार्य कर रही है।