बिलासपुर :- भगवान श्री राम जी के परम व सबके चेहते लाडले सच्चे भक्त हनुमान जी के जन्म उत्सव पर देशभर में आयोजन हो रहे हैं गांव से लेकर शहर तक शहर से लेकर प्रदेश तक प्रदेश लेकर देश तक हर गली मोहल्ले में जहाँ जहां पर हनुमान जी के मंदिर हैं और जहां पर मंदिर नहीं भी हैं वहां पर भी हनुमान जी के फोटो रखकर पूजा पाठ हो रही हैं प्रसाद वितरण हो रहा है आम भंडारा हो रहा है भक्ति के कार्यक्रम हो रहे हैं

एक से बढ़कर एक शोभा यात्रा निकाली जा रही है इसी कड़ी में संकट मोचन हनुमान मंदिर पार्वती राइस मिल लिगीयाडिह, बिलासपुर में भी हनुमान जयंती बड़े ही श्रद्धा पूर्वक मनाई गई पार्वती राइस मिल के संचालक त्रिलोक सिदारा ने बताया कि वह 12 साल की उम्र में ही हनुमान जी की पूजा पाठ करते आ रहे है वह हनुमान जी के आराधना करते हैं और हनुमान जी के भक्त हैं जब भी संकट में रहते हैं हनुमान जी उनके संकट उनके दुख दर्द😢 दूर करते हैं उन्ही की कृपा से आज यह इतनी बड़ी पार्वती राइस मिल बनी और चल रही है उनकी कृपा से यहां पर संकट मोचन हनुमान मंदिर का निर्माण हुआ इस मंदिर के निर्माण उनके स्वर्गीय पिताजी अटल राम सिदारा स्वर्गीय माताजी शीला देवी, सिदारा के मार्गदर्शन में इस मंदिर का निर्माण हुआ सन 1987 में यह हनुमान जी का मंदिर बनकर तैयार हुआ तब से लेकर आज तक प्रत्येक वर्ष हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह पूजा पाठ विधि विधान के साथ हवन यज्ञ , दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आम भंडारा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है

यह परंपरा जो पिताजी के द्वारा आरंभ की गई थी आज भी वह चली आ रही है हनुमान जी की कृपा हमारे ऊपर खूब है उन्हीं कि कृपा से सब कार्य संपन्न हो रहे हैं सुख शांति से जीवन चल रहा है कुछ संकट आए जरूर पर हनुमान जी की कृपा से सारे संकट दूर हो गए कहते हैं ना जब सच्चे मन से जो भगवान कि भक्ति सिमरन करता है उसके सारे दुख दर्द प्रभु खुद ही हर लेते हैं आज भी हनुमान जन्म उत्सव बड़े ही श्रद्धा पूर्वक से मनाया गया आज के आयोजन को सफल बनाने में इनका सहयोग रहा श्री सतराम दास सिदारा श्री त्रिलोक चंद सिदारा श्री हरीश सिदारा श्री गोपीचंद सिदारा श्री रमेश सिदारा श्री गौतम सिदारा श्री प्रहलाद सिदारा श्री हरगुन सिदारा श्री लव सिदारा श्री दिलीप राहुल नरेश जगदीश सिदारा विजय दुसेजा, गोविंद दुसेजा, वह समस्त सिदारा परिवार का विशेष सहयोग रहा