भोपाल :- 2अप्रेल को हनुमान जयंती के उपलक्ष में श्री गंगा धाम उदासीन दरबार में हनुमान चालीसा एवं श्रीराम चरित मानस का निःशुल्क वितरण किया गया।
दरबार के महंत स्वामी तुलसीदास जी ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए संत नगर में यह पहल की जा रही है। जिसका उद्देश्य लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ना है
आधुनिक युग में जब बच्चे अपनी संस्कृति से दूर हो रहे हैं, तब इन पवित्र ग्रंथों के नित्य पाठ से उनमें बल और बुद्धि दोनों का विकास होगा।
इस अवसर पर हनुमान चालीसा एवं श्रीराम चरित मानस का पाठ भी सम्पन्न किया गया।
महंत जी ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज एवं अन्य संत सिन्धी समाज में सनातन के प्रति जागृति लाने के लिए प्रयासरत रहते हैं, संतों का मानना है कि सनातन धर्म में 4वेद 6शास्त्र 18पुराणों का सार श्रीराम चरित मानस में है अतः इनका प्रचार प्रसार होना चाहिए अतः यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।