( संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरे हनुमत बलबीरा)
बिलासपुर में, बही भक्ति की गंगा, हनुमान जी के भजनों से गूंजा पूरा शहर
बिलासपुर:- हनुमान जयंती पूरे देश भर में बड़े ही श्रद्धा और भक्ति हर्षोउल्लास के संग मनाई गई इसी कड़ी में बिलासपुर में भी जगह-जगह भंडारा प्रसाद वितरण व पूजा पाठ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया,
कहा जाता है की पृथ्वी में आज भी हनुमान जी साक्षात साक्षात, विराजमान है जब भगवान रामचंद्र जी अपनी यात्रा पूरी करके सरयू नदी में जा रहे थे भक्तों के संग तब हनुमान जी को अपने साथ नहीं लेकर गए और कहा कि कलयुग में जब पाप बड़ेगा तब भक्तों को राम का नाम और तुम्हारी भक्ति ही पार लगाएगी इसलिए तुम यहीं पर रहो हनुमान जी त्रैतायुग के बाद द्वापरयुग आया द्वापरयुग में जो महाभारत हुआ उसमें भी हनुमान जी ने सूक्ष्म रूप से इस युद्ध में शामिल थे

अर्जुन के रथ में सबसे ऊपर में हनुमान जी बैठे थे जिसके कारण अर्जुन के रथ को कर्ण के तीर भी कुछ नहीं कर पाए और अंत में विजय पांडव की हुई कलयुग में रामायण तो कई संत महात्माओं ने लिखी है पर संत तुलसीदास गोस्वामी जी को रामायण लिखने की प्रेरणा हनुमान जी के द्वारा ही मिली और कहते हैं कि जहां-जहां राम कथा होती है रामायण कथा होती है हनुमान जी सूक्ष्म रूप में किसी न किसी जीव जंतु के रूप में अवश्य उपस्थित होते हैं कहते हैं चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्म पिता केसरी एवं माता अंजनी के घर दिन मंगलवार को हुआ हनुमान जी भगवान शिव के 11वे रुद्र अवतार हैं और बाल ब्रह्मचारी हैं हनुमान जी ही एक मात्र ऐसे देव है जो भक्त शिरोमणि भी है और वीर शिरोमणि भी कलयुग में केवल श्री राम भक्त हनुमान जी ही चिरंजीवी हैं और आज भी विद्यमान है ऐसे राम भक्त का जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ बिलासपुर में मनाया गया एवं
धर्म जागृति मंच, बिलासपुर के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन का यह 36वां वर्ष रहा, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय और हनुमान मेय बना दिया।

मंच के संयोजक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं अध्यक्ष श्री मनोज श्रीवास ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन की शुरुआत स्वर्गीय प्रेम श्रीवास ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। धर्म जागृति मंच हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा आयोजित करने वाली न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि मध्य प्रदेश की भी पहली संस्था मानी जाती है।
शोभायात्रा का शुभारंभ आज शाम 4:00 बजे बुधवारी बाजार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, वरिष्ठ नेता त्रिलोक चंद श्रीवास, मनोज तिवारी, महेश दुबे (टाटा), जवाहर शराफ, दीपक सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया, यह शोभा यात्रा बुधवारी बाजार से निकलकर तोरवा जगमल चौक, दयालबंद गांधी चौक, जूना बिलासपुर, हटरी चौक मनोहर टॉकीज ,श्याम टॉकीज गोल बाजार ,सदर बाजार होते हुए, देवकीनंदन चौक पहुंचकर समाप्त हुई जगह-जगह भक्तों के द्वारा शोभायात्रा का फूलों की वर्षा के साथ भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत सत्कार किया गया

इस भव्य शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियां, डीजे, धुमाल, कर्मा नृत्य, पंथी, कीर्तन एवं भजन मंडलियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए, वहीं अखाड़ा दलों ने रास्ते भर अपने शानदार करतबों का प्रदर्शन किया।
करीब 3 किलोमीटर से अधिक लंबी इस शोभायात्रा का मार्ग में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। पूरे बिलासपुर महानगर के हजारों लोगों ने इसमें भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में धर्म जागृति मंच के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा

कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे शहर में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला