एक ही नारा – एक ही नाम
जय हनुमान- जय हनुमान
(बस स्टैंड चौक में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव )
बिलासपुर :- श्री हनुमान जन्मोत्सव यूं तो पूरे देश में अत्यंत उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया जाता है साथ ही विश्व के अनेक शहरों में जहां हिंदू धर्म के लोग निवास करते हैं वहां भी अपने स्तर पर इस महापर्व को मनाया जाता है इसी परिपेक्ष में बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड परिसर में नगर की सबसे ऊंची हनुमान जी की स्थापित भव्य प्रतिमां , मंदिर में भी श्री हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत उत्साह एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. पुराना बसस्टैंड व्यापारी संघ एवं सहयोगियों द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है.

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस वर्ष भी श्री हनुमंत लला सरकार की 1100 दीपों से महा आरती का आयोजन किया गया था जिसमें नगर के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया यह मनोरम दृश्य देखने योग्य था जिसकी अनेक श्रद्धालु ने दिल से सराहा जहां देर रात्रि तक श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा तथा खीर, पुड़ी, सब्जी, बूंदी, भोग, रसगुल्ला का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरण किया गया. ज्ञात हो की इस मंदिर परिसर में नवग्रह देव , शिव लिंग, भोलेशंकर,शनिदेव एवं साई बाबा की मूर्ति भी स्थापित है, इस आयोजन को सफल बनाने में अनेक कार्यकर्ताओं के अलावा बस स्टैंड क्षेत्र के अनेक व्यापारिक गणों का योगदान रहा जिन्होंने तन, मन एवं धन से सेवा की.
