(आर.के.हिमथानी)
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने दुर्गेश केसवानी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा की गई, जिससे संगठन में उनके प्रति विश्वास स्पष्ट झलकता है।
दुर्गेश केसवानी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के कट्टर समर्थक और संगठन के सक्रिय एवं कुशल कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखते हैं। वे मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के भी कट्टर समर्थकों में गिने जाते हैं।
प्रदेश प्रवक्ता के रूप में इससे पूर्व भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि वे इस नई जिम्मेदारी में भी संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। यहां बता दें कि दुर्गेश सिंधी समाज के समर्पित और कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं।।
