विजय की ✒कलम
देश :- जी तरह पूरे देश में एक अलग ही माहौल बना हुआ है जीधर देखो लूट खसोट लगी हुई है? जीस सेक्टर में देखा जिस शहर में देखो जी प्रदेश में देखो जी जिले में देखो हर जगह वही हाल है खास कर शिक्षा और स्वास्थ्य में एक बड़ा ही बिजनेस बनकर उभरा है गली मोहल्ले से लेकर देश की राजधानी तक हर जगह व्यापक रूप से एक बड़ा बिजनेस बन गया है चाहे वह नर्सरी से लेकर कॉलेज तक स्कूल हो कॉलेज हो या मेडिकल के क्षेत्र में हो चाहे अन्य सेक्टर में हर जगह एक बाजार बनकर उभरा है? जीधर देखोगे नए-नए हॉस्पिटल है नर्सिंग होम और स्कूल कॉलेज खुलते जा रहे हैं पर इसका फायदा क्या आम जनता को मिल रहा है?
एक तरफ शिक्षा और स्वास्थ्य को सुधार में लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है पर सरकारी अस्पताल सरकारी मेडिकल कॉलेज और सरकारी स्कूल की हालत क्या है किसी से छुपी नहीं है सिर्फ विज्ञापनों में ही चमक दिखती है असल में चमक कहां है सबको पता है?
सत्ता पक्ष हो या विपक्ष हो सिर्फ आरोप प्रत्यारोप में ही अपना समय निकालते हैं और खास कर जब चुनाव का समय हो किसी राज्य में तब यह आरोप प्रत्यारोप और बढ़ जाता है जनता से किसी को मतलब नहीं है जो सत्ता में है चुनाव के बाद अगर वह हार जाता है तो वही आरोप लगता है विपक्ष जब चुनाव जीतने के बाद सत्ता में हो जाते हैं तो वही फिर शुरू हो जाते हैं आरोप लगाना सीधा सा फंडा साफ है जब तक कुर्सी नहीं मिली है आरोप लगाते जाओ कुर्सी मिल जाएगी फिर वही काम खुद करते रह जाएंगे, एक अच्छा काम करेंगे और उसी को 5 साल तक ढोल पिटते रहेंगे इस के आड़ में जो इतने सारे अन्य गलत कार्य हो रहे उस पर ध्यान नहीं है?

जनता की जो मूलभूत सुविधाएं हैं क्या वह मिल रही है क्या उसमें सुधार हुआ है मोबाइल फोन आजकल हर किसी की जरूरत बन चुका है और अब तो सरकार ने इसे मजबूरी बना दिया है क्योंकि राशन से लेकर खाता खोलना तक पैसा जमा होने से लेकर निकलने का जन्म से लेकर मरण तक सब इसको ऑनलाइन जोड़ दिया है आधार कार्ड हो बैंक की पासबुक हो राशन कार्ड हो सबको फोन नंबर से ऐड कर दिया है क्या इसका फायदा जनता को हो रहा है?
जो यह प्राइवेट स्कूल खुलते जा रहे हैं इन पर कोई कमेटी समिति नजर रखने के लिए बैठी है?
🐂सांड की तरफ खुला छोड़ दिया है जनता को जाकर मारो और लूटो?
मैं यह सब इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जिस तरह इनका खेल देख रहा हूं और जनता जिस तरह पिस रही है उसे देखकर आत्मा रोती है दिल कलहाता है कि क्या इसीलिए देश को आजादी मिली थी क्या मोदी जी की सरकार को इसलिए बहुमत मिला था दो बार यह हाल देखना पड़ेगा?
तीसरी बार बहुमत नहीं मिला फिर भी गठबंधन सरकार वही चला रहे हैं इन पर अंकुश क्यों नहीं लगाया गया?
सिर्फ 5 लाख दे दिए जो कार्ड बन गया आयुष्मान जाकर इलाज कराओ पर वह इलाज कहां पर होगा कैसा होगा इस पर कभी किसी ने सोचा है कोई समिति बनी है कि वह इलाज ठीक से हो रहा है कि नहीं हो रहा है और कितना सक्सेज हो रहा है कौन सी हॉस्पिटल में हो रहा है कौन सी दवाइयां दे रहे हैं किसने देखा है?
सबसे पहले एक कानून लाया जाए जितने सरकारी अधिकारी कर्मचारी ग्राम पंचायत से लेकर दिल्ली की राजधानी तक जिस भी प्रदेश में शहर में गांव में काम करते हैं और जितने जनप्रतिनिधि हैं चाहे वह पंच हो सरपंच जो पार्षद हो विधायक को संसद हो या मंत्री , मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री राष्ट्रपति हो या जज हो सब की संताने नर्सरी से लेकर जो भी पढ़ाई करनी चाहे आखिरी तक सरकारी कॉलेज और स्कूलों में ही करेगी दूसरा कानून यह सब का इलाज सरकारी अस्पताल में होगा तीसरा कानून जो भी भारत का नागरिक अगर वह डॉक्टर की पढ़ाई करता है चाहे वह मेडिकल कॉलेज प्राइवेट हो या सरकारी हो चाहे वह विदेश में पढ़ाई कर कर आता है 5 साल तक उसे सरकारी अस्पताल में सेवा देनी होगी और इमरजेंसी में 5 साल के बाद भी उसे जाकर सेवा देनी होगी जिस दिन यह तीनों आदेश कानून ले लेता है उस दिन शिक्षा स्वास्थ्य अपने आप सुधर जाएगा जो प्राइवेट सेक्टर में पढ़ाई और शिक्षा की गुणवत्ता है वह अपने आप सरकारी अस्पताल और सरकारी स्कूल और कॉलेज में पहुंच जाएगी और एक कानून लाने की आवश्यकता है जिस तरह हम एक देश एक संविधान एक कानून एक चुनाव एक राशन कार्ड पर कार्य हो रहा है इस तरह पूरे देश में शिक्षा भी एक ही तरह से होनी चाहिए प्राइवेट स्कूलों के लिए अलग शिक्षा और सरकारी के लिए अलग शिक्षा नहीं एक ही शिक्षा होगी एक यूनिफॉर्म होगा और एक ही किताबें होगी प्राइवेट स्कूलों की अलग-अलग कॉपी किताबें नहीं होगी सरकारी की अलग-अलग नहीं होगी एक ही जब किताबें होगी और रेट भी जब एक होगा यूनिफॉर्म भी एक होगी तो इनका जो धंधा है वह बंद हो जाएगा और ईमानदारी से फिर सबको अपना हक मिलेगा और गरीब का बच्चा भी अच्छी शिक्षा अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकेगा अगर मोदी जी यह तीन कानून आप लाकर, अमल करवा सकते हैं तो हमें संपूर्ण विश्वास है 5 साल के अंदर भारत देश विश्व गुरु बन जाएगा और मजबूत देश बन जाएगा और इतनी खुशहाली होगी भारत में जो आज तक कभी नहीं हुई थी गरीबी की दर भी गिरेगी ओर बीमारी भी घटेगी, ताकत बढ़ेगी ईमानदारी बढ़ेगी शक्ति बढ़ेगी एकता बढ़ेगी अब देखना है मोदी जी इस और ध्यान कब देते हैं और इन चार कानून को लाकर संसद में पास करवा कर कड़ाई से अमल करवाते हैं अगर ऐसा करते हैं तो हम विश्वास दिलाते हैं भारत की जनता 50 साल तक भाजपा को सत्ता में ही बिठा के रखेगी अगर वह जनहित के यह कार्य कर सकते हैं तो यह कार्य कर दीजिए उसके बाद जनहित के और कार्य हैं कानून है जो लाना जरूरी है अमल करवाना जरूरी है पर वह उनके बाद बताएंगे शुरुआत यहां से कीजिए शिक्षा स्वास्थ्य से अगर ऐसा हो जाता है तो भारत के इतिहास में यह अलग श्रवण अक्षरों में लिखा जाएगा मोदी जी को जनता सत्ता में है उसके बाद भी जनता कभी नहीं भूलेगी , सदा सदा याद रखेगी जनहित में यह कानून ला दीजिए इसमें आपका भी भला है जनता का भी भला है देश का भी भला है
संपादकीय
