रीवा :- विंध्य व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष नरेश काली द्वारा गाँधी कॉम्प्लेक्स के व्यवसायियों की पीड़ा लेकर नगर निगम आयुक्त जी महोदय उपायुक्त महोदय श्री प्रकाश द्विवेदी से मुलाकात की गई। विगत 24-25 मार्च को नगर निगम अमले द्वारा कॉम्प्लेक्स की दुकानों में लगी अस्थाई सीढ़ियों को हटाकर जप्त कर लिया गया था, जिससे व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है।
इस मुलाकात में नरेश काली ने आयुक्त महोदय को व्यापारियों की कठिनाइयों से अवगत कराया। आयुक्त जी ने उदार हृदय से समस्या सुनी और पूर्ण आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द गाँधी कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर विंध्य व्यापारी महासंघ रीवा के अध्यक्ष श्री नरेश काली के साथ गांधी कांप्लेक्स के कई दुकानदार डॉक्टर साहब अन्य पदाधिकारी एवं प्रभावित व्यापारी भी उपस्थित रहे।
व्यापारी बंधुओं का धन्यवाद!
