रीवा 08 अप्रैल। समूचे देश में मुॅबई और इंदौर के पश्चात् विन्ध्य धरा के रीवा नगर में तीसरे सिद्धि विनायक मंदिर निर्माण के लिये अग्रिम प्रक्रिया के तहत उपमुख्यमंत्री द्वारा भूमि प्रदाय किये जाने की घोषणा के अनुरूप उनको मंदिर निर्माण हेतु नगर के छः भूमि स्थलो में कोई एक आवंटित किये जाने मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलेश सचदेवा एवं संयोजक नारायण डिगवानी ने प्रस्ताव प्रपत्र प्रेषित किया है जिसमें उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला द्वारा जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया है। हिन्दू धर्म परिषद के संस्थापक स्व0 भैय्यालाल शुकला के नाम से बनने वाले बी0एल0सिद्धि विनायक मंदिर की समस्त योजना की जानकारी उपमुख्यमंत्री जी को दी गई है। अब सिर्फ भूमि आवंटन का इंतजार है वह शासकीय तौर पर मिलती है या किसी दानदाता के द्वारा यह भविष्य निर्धारित करेगा। हिन्दू धर्म परिषद के अध्यक्ष रिषिशंकर मिश्रा ने बताया कि यह प्रस्ताव उनकी पंजीकृत संस्था के द्वारा दिया गया है।
बी.एल. सिद्धि विनायक मंदिर निर्माण ट्रस्ट के योजना समिति के सदस्य डॉ0 सी0बी0शुक्ला, डॉ0 के0के0परौहा, डॉ0 ज्योति सिंह, श्रीमती रश्मी शुक्ला, विजय मोहन तिवारी, उमेश कुशवाहा, सुमित माँजवानी, डी0पी0 सिंह परिहार, अवधेश श्रीवास्तव ने समूचे नगर का भ्रमण कर मंदिर निर्माण के लिये सरल-सुविधाजनक भूमि स्थलो का चयन किया है सभी स्थल मंदिर निर्माण हेतु उचित है लेकिन भूमि आवंटन की प्रक्रिया हेतु कार्यवाही शासन स्तर पर होनी है जिसको जल्द से जल्द कराये जाने उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला से पूरा सहयोग करने का आग्रह सबने किया है ताकि समूचे देश में विन्ध्य की पावन धरा का नाम धार्मिक स्थलो की सूची में शमिल कराया जा सके।
प्रेषक नारायण डिगवानी
संस्थापक हिन्दू धर्म परिषद
