प्रधानमंत्री मोदी को कोटि कोटि बधाई– अशोक अंशवानी
देश :- भारतीय संविधान को देश के हर नागरिक तक उसकी मातृभाषा में पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देश की मोदी सरकार द्वारा संविधान का देवनागरी सिंधी भाषा में अनुवाद किया गया है । यह ऐतिहासिक पहल सिंधी भाषा को बढ़ावा देने के साथ संविधान की मूल भावना को देश के 2 करोड़ सिंधी भाषी समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य की गई है सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति महामहिम सी पी राधाकृष्णन कल 10 अप्रैल को संविधान की सिंधी भाषा में अनुवादित प्रति का विमोचन करेंगे । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सिंधी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी ने कहा सिंधी समाज के लोगों के लिए यह गर्व का क्षण है । सिंधी भाषा में संविधान उपलब्ध होने से देश भर के सिंधी भाषी समाज को अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलेगा यह कदम न केवल लोकतंत्र को मजबूत करेगा बल्कि संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
