बिलासपुर। विधानी परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि परम पूज्य संत संत संजय देव मसंद जी की फ्लाइट देरी से आने के कारण आज शाम 7 बजे प्रस्तावित शोभायात्रा को स्थगित कर दिया गया है।
हालांकि, कल मंगलवार दिनांक 14 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाला कार्यक्रम यथावत रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 7:00 बजे से 9:30 बजे तक सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात आम श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम का आयोजन स्थल स्व. गोविंदराम सचदेव सिंधु भवन, तोरवा रखा गया है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग का लाभ प्राप्त करें। उपरोक्त जानकारी नारायण विधानी द्वारा दी गई
