(नाले अलख जे बे॒डो़ तार मुहिंजो)
बिलासपुर :- संत कंवरराम सेवा समिती के द्वारा अमर शहीद संत कंवर राम साहब का 141वां अवतरण दिवस संत कंवरराम गेट वेयर हाउस रोड बिलासपुर में अत्यंत धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया
इस अवसर पर संत कंवरराम साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कंवर राम साहब जी की आरती की गई
संत कंवर राम साहब का जन्म 13 अप्रेल 1885 को सखर जिले के जरवार गांव में हुआ,उनकी एक छोटी सी दुकान थी जिसे छोड़कर वे सांई सतराम दास साहब के सानिध्य में प्रभु भक्ति में लीन हो गए जीवन भर गरीबों दीन दुखियों की सोवा करते रहे
उनकी शक्ति और प्रभु भक्ति को देखकर एक महिला अपने मृत बच्चे को लाकर संत कंवरराम साहब के गोद में दिया और कहा इसे लोरी दीजिए संत कंवर राम साहब को ढके हुए कपड़े मे दिए बच्चे को लेकर एहसास हो गया कि यह बच्चा शांत हो गया है,उन्होंने अपने गुरु का स्मरण करते हुए बच्चे को लोरी दी और भगवान से विनती की तब वह मृत बच्चा जीवित हो गया,तब उसकी मां कंवरराम साहब के चरणों में गिरकर रोने लगी

तब संत ने कहा कि अम्मां अपने बच्चे को ले लो,इस तरह की कठिन परिक्षा मत लिया करो तब उस मां की आंखों में खुशी के आंसू बहने लगे,
ऐसे महान संत के भजन गाकर सभी ने उनकी बातों को स्मरण किया और उस पर अमल कर उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रतिज्ञा की सभी ने पुष्पांजलि देकर उनको नमन किया
सिंध प्रांत में सांप्रदायिक दंगे फैल गए थे,इस दौरान 1नवंबर 1939 को रात 10 बजे रुक स्टेशन पर जब वे घर जाने के लिए वे ट्रेन में खिड़की के पास बैठे थे तो दो लोगों ने आकर उनसे आशीर्वाद मांगा कि हम जिस कार्य से आए हैं उसमें सफल हों तब कंवर राम साहब ने उन्हें आशिर्वाद दिया कि बेटा जाओ तुम अपने कार्याें में सफल हो,जब ट्रेन चलने लगी तो उन दो लोगों ने उन्हें गोलियां मारी तब एक गोली उनके माथे में लगी और उन्होंने गुरु का नाम लेकर प्राणों का बलिदान दिया
जैसे ही यह समाचार सिंध प्रांत में फैल गया पूरे सिंध में शोक की लहर आ गई,सभी ने अपना व्यापार बंद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया

इस अवसर पर संत कंवरराम सेवा समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष हुंदराज मोटवानी,खुशाल वाधवानी,विनोद मेंघानी,राजकुमार कलवानी,रूपचंद डोडवानी,कैलाश मलघानी, किशोर गेमनानी,मनीष लाहोरानी,श्याम हरियानी,पी.एन.बजाज,डी डी आहूजा,मोहन मदवानी,विजय दुसेजा,नानक राम खटूजा,रुपचंद हीरवानी,प्रताप आइलानी महेश दुहलानी,सुनील आहूजा,हुंदराज केमरानी,बृजलाल भोजवानी,श्रीचंद दयालानी,नंदलाल बजाज, अमर रुपानी,रुपचंद डोडवानी,हरीश भागवानी,सहित 17 वार्ड पंचायतों के मुखी गण एवं सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
इस अवसर पर प्रसाद और शर्बत का वितरण भी किया गया जिसका शहर के नागरिकों ने प्रसाद एवं शर्बत पीकर संत को पुष्पांजलि देकर उन्हें नमन किया
