सिरगिट्टी पुलिस और ACCU टीम की संयुक्त दबिश, सट्टा सामग्री और नगदी बरामद
बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध जुआ और सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरगिट्टी एवं ACCU टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आईपीएल/क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है।
कार्यवाही का विवरण
दिनांक 15.04.2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना सिरगिट्टी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने बाजार चौक, तिफरा क्षेत्र में घेराबंदी की। यहाँ दो व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहे थे। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
जुबैर रिजवी (32 वर्ष), निवासी: यदुनंदन नगर, तिफरा।
सन्नी सिंह ठाकुर (32 वर्ष), निवासी: यदुनंदन नगर, तिफरा।
जप्त ₹41,690)
मोबाइल: 02 नग (ऑनलाइन सट्टा संचालन में प्रयुक्त)
नगदी: ₹1,690/-
दस्तावेज: ऑनलाइन सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य।
कानूनी कार्यवाही
आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिलने पर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले में विवेचना जारी है और आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
