रायपुर/भीलाई :- जैसा की बहुत समय से सिंधी समाज को इंतजार था कि छत्तीसगढ़ सिंधी साहित्य अकादमी का पद कब भरा जा रहा है क्योंकि कई सारे आयोग और अन्य अकादमी के पद भरे जा चुके थे छत्तीसगढ़ सिंधी साहित्य अकादमी का पद खाली था बहुत दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर कब इस पद को भरा जाएगा सबकी नज़रें रायपुर पर टिकी थी और कौन बनेगा अध्यक्ष इस बात पर सबकी नजर लगाए बैठे थे लेकिन अब वह घड़ी आ गई जीसका सबको इंतजार था विगत एक माह पूर्व हमर संगवारी को सूत्रों से जानकारी मिल चुकी थी कि इस पद पर कोई महिला बैठेगी पर नाम की घोषणा नहीं हुई थी और जैसे ही नाम की घोषणा हुई आज तो वह बात सच साबित हुई एक तरफ लोकसभा में 33% आरक्षण वाला महिला बिल महिलाओं के समर्थन वाला बिल गिर गया विपक्ष के कारण और दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के अध्यक्ष एक महिला को बनाया गया जब यह खबर समाज के लोगों को पता चली पूरे छत्तीसगढ़ में सिंधी समाज में खुशी की लहर दौड़ उठी सुषमा जेठानी का निवास भिलाई में है और उनके निवास पर भी लोग बधाई देने के लिए पहुंचने लगे सोशल मीडिया वह फोन से भी हजारों लोगों ने उन्हें बधाई दी

शुभकामनाएं दी सुषमा जेठानी वैसे भी सामाजिक और राजनीतिक में कई पदों पर रह चुकी है और अपनी सेवाएं दे चुकी है ओर आज भी सेवाएं दे रही है उनके कुछल नेतृत्व तत्व में छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी अच्छा कार्य करेगी और अपनी भाषा संस्कृति को बढ़ाने के लिए कार्य करेगी और छोटे से छोटे शहर में भी अकादमी के माध्यम से अलग-अलग कुछ ना कुछ कार्य योजनाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित भी करेगी और एक और अकादमी से जोड़ने का भी कार्य करेगी उनके कुशल नेतत्व की सराहना सभी लोग करते हैं और हमें भी आशा है और विश्वास भी है कि आपके सानिध्य में अकादमी बहुत अच्छा कार्य करेगी और समाज के हित के लिए बेहतरीन से बेहतरीन कार्यक्रम आयोजन करेगी
हमर संगवारी परिवार की ओर से भी आपको बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं
