रीवा :- भगवान परशुराम जी की जयंती के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय मोहन तिवारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विवेकानंद पार्क से 20 अप्रैल को सायं 05ः00 बजे से निकले वाली शोभायात्रा का नगर भ्रमण होगा। जिसमें स्थानीय सॉई मंदिर कोठी कम्पाउण्ड के सामने हिन्दू धर्म परिषद एवं सॉई संस्थान परिवार द्वारा संयुक्त रूप से भव्य स्वागत के साथ शामिल लोगो को स्वल्पाहार के साथ जलपान कराने की व्यवस्था शाम 06 बजे की जा रही है। ज्ञातव्य है कि हिन्दू धर्म परिषद द्वारा गतवर्ष से शोभायात्रा की अगवानी कर स्वागत करने की परम्परा का लगातार पालन किया जा रहा है।

हिन्दू धर्म परिषद के संस्थापक नारायण डिगवानी अध्यक्ष ऋषिशंकर मिश्रा, संयोजक सुमित मॉजवानी, सहसंयोजक उमेश कुशवाहा, महिला शाखा अध्यक्ष ममता नरेन्द्र सिंह, संरक्षक डॉ0 गीता शुक्ला गीत, मार्गदर्शक डॉ0 सी.बी.शुक्ला, डॉ0 के0के0परौहा, संरक्षक सजय तिवारी मुन्नू, डी.पी.सिंह परिहार, अवधेश श्रीवास्तव, जगन्नाथ साहू, रामकृष्ण अग्रवाल के साथ सॉई संस्थान परिवार के पुजारी मनसुखलाल, अजय धमीजा अध्यक्ष, राजेश साहनी, महेश लेडवानी, अनिल त्रिपाठी, राजनारायण मिश्रा आदि ने अपने सभी सदस्यों एवं श्रद्धालु नागरिको से भगवान परसुराम शोभायात्रा में शामिल होने एवं स्वागत स्थल पर उपस्थिति का आग्रह किया है।
प्रेषक-
नारायण डिगवानी
संस्थापक हिन्दू धर्म परिषद
