(संत सांई लाल दास जी से लिया आशीर्वाद)
बिलासपुर / चक्करभाटा :- छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नई अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी पहुंची सिंधु अमर धाम आश्रम झूलेलाल मंदिर चकरभाटा, अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार आगमन हुआ वह भगवान झूलेलाल जी के मंदिर में पहुंचकर माथा टेका पूजा अर्चना की व संत सांई लाल दास जी से आशीर्वाद लिया सांई जी ने आशीर्वाद दिया वह उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी समाजीक वह धर्म संस्कृति अपनी बोली भाषा को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक कार्यक्रम छोटे से छोटे शहरों में भी आयोजित हो वह अकादमी के माध्यम से लोगों को जागृत भी किया जाए समाज में एकता प्रेम भाईचारा बना रहे हैं ऐसे भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाए सुषमा जेठानी ने सांई जी से आशीर्वाद लिया

और संतों के मार्गदर्शन में समाज के बड़े बुजुर्गों के साथ वह सभी महिला युवाओं भाइयों और पंचायत को सहयोग से ही अकादमी समाज हित के कार्यक्रम को आयोजित करेगी वह अधिक से अधिक फायदा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिले इसके लिए भी कार्य योजना बनाएंगे
ईस अवसर पर सांई जी ने सुषमा जी का छाल ओढाकर, श्री फल देकर
सम्मान किया आशीर्वाद दिया


इस अवसर पर पूज्य सिंधी रियासती पंचायत के अध्यक्ष मनोहर लाल मलघानी, नगर पालिका बोदरी के पार्षद समाजसेवी विजय भा
रायपुर शदाणी दरबार के
सेवादारी नंदलाल सेटिया, चक्करभाटा के पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी बल्लू आडवाणी व अन्य भक्तजन उपस्थित थे
