देश :- खुलेंगे गंगोत्री, यमुनोत्री पवित्र धाम के कपाट। 22 और 23 अप्रैल से केदारनाथ-बदरीनाथ धाम की शुरू होगी यात्रा ।
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज गंगोत्री और यमुनोत्री पवित्रधाम के कपाट खुलने के साथ ही ‘चारधाम यात्रा 2026’ का शंखनाद हो गया है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बाबा केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के द्वार 23 अप्रैल को खुलेंगे। अब तक 18 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। सरकार ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की हिमालयी यात्रा सुगम और सुरक्षित रहे।
