सतना (म.प्र.)। श्री पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सतना स्थित बाबा मेहरशाह दरबार में 17 मई से 2 जून 2026 तक “सनातन भक्ति महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी, जिसमें देशभर के संत-महात्मा अपनी वाणी से भक्तों को लाभान्वित करेंगे।
महोत्सव की शुरुआत 18 मई को शिवलिंग स्थापना एवं विशेष दीप आरती के साथ होगी। इसके बाद 19 से 21 मई तक संत सांई लाल दास जी के श्री मुख से अमृतवाणी में श्री झूलेलाल कथा का आयोजन किया गया है । 22 से 28 मई तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचक गौरव कृष्ण शास्त्री जी के द्वारा प्रवचन दिए जाएंगे।
इसके साथ ही 27 से 29 मई तक सतगुरु बाबा दयालदास साहिब जी का वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा, जबकि 29 मई को पूज्य बहुराणा साहिब व सांई शेहरा वाले जी का विशेष प्रवचन आयोजित किया गया है। 30 मई से 1 जून तक श्री भक्तमाल कथा, सांई कृष्ण दास जी के द्वारा किया जाएगा।
महोत्सव के अंतिम दिन 2 जून को खाटूश्याम भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन गायकों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस पूरे आयोजन का नेतृत्व महंत स्वामी पुरुषोत्तमदास जी द्वारा किया जा रहा है, जो बाबा मेहरशाह दरबार के पीठाधीश्वर हैं। आयोजन स्थल बाबा मेहरशाह दरबार, सतना (मध्य प्रदेश) निर्धारित किया गया है।
आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस भक्ति महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
