
हर व्यक्ति के लिए आध्यात्मिक सत्संग का लाभ लेना भविष्य के सुकर्मों व सुखी जिंदगी क़े लिए के लिए निवेश- एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र
गोंदिया – वैश्विक स्तरपर पृथ्वी की इस अनंत और रहस्यमयी धरा पर यदि किसी देश को आध्यात्मिक चेतना,सर्वधर्म समभाव,मानव कल्याण और परमार्थ का जीवंत प्रतीक कहा जाए,तो वह निस्संदेह भारत है ऐसी आध्यात्मिक परंपरा की महत्वपूर्ण कड़ी को समझने की करें तो उस रूप में 16 और 17 मई 2026 को नागपुर में तथा 19 व 20 मई 2026 को जलना महाराष्ट्र में आयोजित होने वाला “हरे माधव सत्संग” विशेष आकर्षण और आस्था का केंद्र बना हुआ है।लगभग 12 वर्षों के बाद नागपुर में जीवनमुक्त सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी का आगमन हुआ, जिसे लेकर संगतों में अपार उत्साह और भावनात्मक उमंग दिखाई दिया ।महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर,जो सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विविधता का प्रतीक है, जब बाबा जी 16 तारीख को नागपुर पहुंचे तों उनका अपार स्वागत शोभायात्रा निकालकर किया गया है संतो के खुशियों के भाव जब हमने हमारी टीम ने देख तो ऐसा लगा किसी दूर गगन में एक स्वर्ग का नजारा महसूस हुआ जो बयान नहीं किया जा सकता 16 मई 2026 को जीवन मुक्त बाबाजी के नागपुर आगमन के अवसर पर आयोजित हुई भव्य शोभायात्रा इस आयोजन का विशेष आकर्षण होगी।शोभायात्रा का प्रारंभ हनुमान मंदिर, हेमू कलानी चौक, जरीपटका से होगा और जरीपटका मुख्य बाजार से होकर हुआ ।

इस यात्रा में ढोल-ताशों की गूँज, शंखध्वनि की मधुरता और ईश्वर नादम पाठक के सेवादारों की आध्यात्मिक प्रस्तुति वातावरण को भक्तिमय बना दिया । बाल संस्कार के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और स्केटिंग शो इस बात का प्रतीक था कि भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिक धारा केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं, बल्कि नई पीढ़ी भी उससे गहराई से जुड़ रही है। जब हजारों श्रद्धालु वर्षों बाद अपने सतगुरु के दर्शन किए, तब वह दृश्य केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भावनाओं, श्रद्धा और आत्मिक प्रेम का महासंगम था।आईए इस रिपोर्ट को देखें तो आपको भी महसूस होगा कि काश हम भी उन पलों की खुशियों में डुबकी लगाते।
लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र9226229318
